दुर्ग-भिलाई-सोशल मीडिया पर वायरल एक AI जनरेटेड वीडियो ने सियासत गरमा दी है। वीडियो में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। कांग्रेस ने इसे साजिश करार देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
छतीसगढ़ दुर्ग में एक AI जनरेटेड वीडियो के वायरल होने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।इंस्टाग्राम पर “Congress_pollkhol” नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को आपत्तिजनक अंदाज़ में दिखाया गया है।वीडियो में दोनों को साथ घूमते, बाइक पर बैठे और हाथ पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसे कांग्रेस ने पूरी तरह फर्जी और छवि खराब करने की साजिश बताया है।
कांग्रेस का आरोप है कि इस वीडियो को “@randomchhattisgarh” आईडी के साथ मिलकर तेजी से वायरल किया गया, ताकि पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल की जा सके। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।रविवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग एसपी से मुलाकात की।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि—वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर एफआईआर दर्ज हो आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट को बैन किया जाए

