Homeछत्तीसगढ़अग्रवाल महिला मंडल ने विद्यालय परिसर में किया वृहद वृक्षारोपण

अग्रवाल महिला मंडल ने विद्यालय परिसर में किया वृहद वृक्षारोपण

‘हर पौधा-हरित भविष्य की ओर एक कदम’ अभियान के तहत फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित भविष्य देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल, तिल्दा-नेवरा इकाई द्वारा बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरा में “हर पौधा-हरित भविष्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीलम अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मंडल की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका की वार्ड पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय के शिक्षकों, एनएसएस, स्काउट-गाइड, इको क्लब के प्रभारी एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में आम, नीम, मीठा नीम, अमरूद, जामुन, तुलसी, गिलोय सहित अनेक छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। महिला मंडल ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा जैव विविधता में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों ने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा पेड़ बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करना है।”

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी ने अग्रवाल महिला मंडल, अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments