Homeछत्तीसगढ़tilda,12 साल के बच्चे का तालाब में मिला शव: बच्चे का शव...

tilda,12 साल के बच्चे का तालाब में मिला शव: बच्चे का शव निकालने टीआई स्वयं तालाब में उत्तरे,,दो दिन पहले घर से खेलने की बात कहकर निकला था ,

तालाब के अंदर से शव को बाहर लाते हुए तिल्दा टीआई मुकेश शर्मा

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा थाना के ग्राम कोहका  में 12 साल के एक बच्चे का शव तालाब में तैरता मिला है। वह दो दिन पहले अपने घर के बाहर खेलने की बात कहकर निकला था उसके बाद से वह  लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में बच्चे के लापता होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी 2 दिन बाद बच्चे का शव गांव के तालाब मैं तैरता हुआ दिखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी ..तालाब में अवैध मुरूम की खुदाई होने के कारण तालाब के अंदर कई जगहों पर में बड़े- बड़े गहरे गड्ढे बन गए हैं.. जिसके कारण गांव का कोई भी व्यक्ति तालाब से बच्चे को बाहर निकलकर लाने को तैयार नहीं हुआ..तब टीआई  मुकेश शर्मा स्वयं बच्चे को निकालने के लिए तालाब में उतर गए,,और तैरते हुए बच्चे के शव को बाहर ले आए.

।उधर बच्चे के शव मिलने के बाद कॉलोनी में मातम छा गया .। टीआई से जब इस संदर्भ में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत सामने आएगी..। पुलिस का मानना है कि मृतक अंकित अपने दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया होगा और अचानक गहरे पानी में चला गया  डर के कारण बच्चों ने उसके डूबने की खबर किसी को नहीं बताई .शव मिलने के बाद  बच्चे के कपड़े भी  पुलिस ने बरामद किए हैं.। अब सवाल यह उठता है कि जब कपड़े तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़े थे तो, लोगों को इसकी जानकारी कैसे नहीं हुई.| अगर बच्चा दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था .तो उनके  कपडे  झाड़ियों के बीच किसने छुपकर रखे थे ?..इस तरह के कई सवाल है. जो इस मामले को शक के कटघरे खड़ा कर रहे है .फिलहाल पुलिस पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही ‘

‘ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच की मिलीभगत से तालाब से दिन रात अवैध उत्खनन कर मुरूम निकली गई थी जिसे लाखों रुपयों  में बेचा गया था ..अवैध खुदाई के कारण तालाब में गहरे गहरे गड्ढे हो गए थे जो बारिश के बाद  पानी से लाबा लब हो गाए है.. गहरे गड्ढे होने के का रण लोगों ने इस तालाब से नहाना  लगभग बंद कर दिया है.।ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग .करते हुए उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई हैउल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते बिलासपुर की नदी में अवैध उत्खनन के चलते बने गड्ढों में तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई थी, जिसका मामला विधानसभा में भी गूंजा था

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments