तिल्दा-नेवरा।तिल्दा बस्ती स्थित मौली माता मंदिर के पीछे सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू दिखाकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिल्दा बस्ती के वार्ड क्रमांक 20 निवासी कैलाश यदु (21 वर्ष), पिता देवनारायण यदु, बस्ती के बीच चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद कर उसके विरुद्ध थाना तिल्दा-नेवरा में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी कैलाश यदु, उम्र 21 वर्ष, पिता देवनारायण यदु, निवासी वार्ड क्रमांक 20, तिल्दा बस्ती, थाना तिल्दा-नेवरा का निवासी है ।

