एसडीएम न्यायालय में पेशी के बाद जेल वारंट जारी, पांचों को जेल भेजा गया
तिल्दा-नेवरा
तिल्दा नेवरा 0दशहरा पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लगी हुई है ,लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने विवाद, लड़ाई-झगड़े और मारपीट पर उतारू होने तथा संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते पांच व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद सभी को जेल में निरुद्ध किया गया.
टी आई रमाकांत तिवारी ने बताया की , दशहरा पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग पेट्रोलिंग टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। इसी दौरान विभिन्न स्थानों पर विवाद और लड़ाई-झगड़े की आशंका पाए जाने पर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई की जद में आए पांच व्यक्ति
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कार्रवाई की जद में आए व्यक्तियों में कमल रात्रे (26), पिता पूनम रात्रे, निवासी तुलसी-नेवरा; महेश कुमार भारती (25), पिता देवलाल भारती, निवासी तुलसी-नेवरा; अंकित ध्रुव (19), पिता गोपाल ध्रुव, निवासी ग्राम रजिया; गोपाल ध्रुव (45), पिता स्वर्गीय सामारू ध्रुव, निवासी ग्राम रजिया; और ईश्वर ध्रुव (23), पिता गोपाल ध्रुव, निवासी ग्राम रजिया शामिल हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग, निगरानी और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
टी आई ने बतया की पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी), तिल्दा के मार्गदर्शन में की जा रही है ।

