Homeशिक्षाtilda.स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में मनाया गया शिक्षक दिवस,

tilda.स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में मनाया गया शिक्षक दिवस,

तिल्दा नेवरा _डॉ खूबचंद बघेल शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ ताराशिव में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर विद्यापीठ में शिक्षकों के सम्मान कर श्रीफल भेट किया गया ।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते  स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ संचालन समिति के अध्यक्ष संतराम वर्मा ने कहा शिक्षक एक मोमबत्ती के समान होता है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है।शिक्षक का जीवन हमेशा त्याग और तपस्या का रहा है, और इसी कारण से शिक्षकों का सबसे ज्यादा सम्मान होता है। कार्यक्रम में मूलचंद वर्मासेवानिवृत शिक्षक,तुला राम वर्मा ,जितेंद्र वर्मा, टी पी शर्मा ने भी शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम में केंवरा वर्मा, संतोषी वर्मा, सरस्वती वर्मा, विद्या वर्मा, चम्पा वर्मा,सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में उपहार स्वरूप कलम भेंट किए गए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments