Homeशिक्षाtilda,तिल्दा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक. नशे में धुत युवकों ने...

tilda,तिल्दा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक. नशे में धुत युवकों ने गन दिखाकर गुजरात से आए युवक से मोबाइल और रुपए लूटे. पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

तिल्दा पुलिस रात को गस्त करती रही दूसरी तरफ बाइक सवार तीन युवक लूटमार करते रहे…

तिल्दा नेवर बीती रात 2 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गन दिखाकर उनके पास से मोबाइल और जेब में रखे रूपए लूट लिए.लेकिन पेट्रोलिंग कर रही तिल्दा पुलिस टीम ने आरोपियों को कुछ देर में पकड़कर गिरफ्तार कर लिया.. लूट के तीनों आरोपी तिल्दा नेवरा के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है..।

मिली जानकारी के अनुसार बड़ोदरा गुजरात निवासी शुभम मालिक 22 साल अहमदाबाद,हावड़ा एक्सप्रेस से अदानी पावर में किसी काम लेकर तिल्दा आया था|स्टेशन से बाहार आने के बाद वो विजय लाज आ रहा था तभी थाने के पास दीनदयाल चौक पर एक बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और उनसे पूछने लगे  कि वे कहा जा रहे है, शुभम ने उनसे विजय लाज जाने कि बात कहते हुए जब लाज की दूरी पूछी तो युवको ने लाज 5 किमी दूर होना बताया,जबकि जिस जगह पर वे खड़े थे वहा से लाज की दुरी मात्र 200 कदम थी .इसी बीच बाइक से एक युवक उतरा और कहा भाई साहब गुटका रखे हैं, तो हमें दे दो, तब शुभम ने पास रखे गुटके का एक पाउच उनको दे दिया,इसी बीच बड़ोदरा निवासी युवक ने लॉज के मालिक को मोबाइल से कॉल किया और बताया कि वह चौक पर खड़े हैं, लॉज कितनी दूरी पर है. तब संचालक ने बताया कि पीछे मुड़कर देखे तो लॉज का बोर्ड दिखेगा,

जब वह लाज के पास पहुंचा तीनों युवक फिर से उनके पास पहुंच गए  तभी एक युवक ने पास रखे गन को निकालकर शुभम को दिखाकर धमकाते हुए कहा कि जेब में जितने रुपए रखे हैं, निकाल कर दे दे.उसने उन्हें  बताया कि मेरे जेब में मात्र 500 रु है,युवकों ने उससे गली देते 500 लिए और हाथ में रखी मोबाइल को लूटकर फरार हो गए.. इसी बीच पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी सायरन बजाते हुए शुभम के पास आकर रुक गई, पुलिस ने देर रात तक खड़े होने कि वजह पूछी ,तब उसने अपने साथ हुई लुट कि जानकारी देते बताया कि तीन बाइक सवार युवक मोबाइल और ₹500 लूट कर फरार हो गए हैं, पेट्रोलिंग गाड़ी तत्काल आरोपियों के पीछे लग गई ,और कुछ देर में ही तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया.इस बीच पुलिस ने आरोपियों की पहचान कराई तो प्रार्थी ने दो की पहचान कर ली..

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति को भी कुछ देर पहले लूटा था.. पुलिस थाने के पास हुई इस लूटमार की खबर से लोग काफी दहशत में है…इस संदर्भ में भी जब टी आई शर्मा ने बताया कि  एफआईआर दर्ज कर तीनो आरोपी वार्ड 16 निवासी उदित तिवारी 19 साल. नेवरा निवासी मिर्झा सुहेल बेग 23 सा, तिल्दा सिनोधा निवासी राहुल वर्मा 22 साल को लुट कि धरा 392के तहत  गिरफ्तार कर लिया है , पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई मोबाइल. लुट के रुपयो  के साथ जिस बाइक से वारदात को अंजाम देने आरोपी पहुंचे थे उसे भी जप्त कर लिया गया है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments