लोकसभा में बुधवार को पेश होने वाले वक्फ संशोधन बिल को बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू का साथ मिल गया है जेडीयू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को समर्थन देने का फैसला किया है. आजतक से बातचीत में पार्टी के चीफ व्हिप दिलेश्वर कामत ने कहा कि हम मजबूती से सरकार के समर्थन में संसद के अंदर वोट करेंगे. पार्टी के सभी सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया जा चुका है
वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र के सपोर्ट में आई JDU
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई ने भूपेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूपेश बघेल के आवास पर हाल ही में सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव बेटिंग एप मामले पर भूपेश बघेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाया है।
भूपेश बघेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ FIR..
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच को अज्ञात लोगों ने दिन दहाड़े धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि नहाते वक्त गाल, कान,चेहरे और सिर के आसपास वार किया गया है, जिससे शरीर में गड्ढे हो गए हैं। मामला तुमला थाना क्षेत्र के डोंगादरहा का है।
महिला सरपंच का मर्डर…नहाते वक्त हथियार से काटा
ख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने नक्सल प्रभावित जिलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। नक्सल प्रभावित सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्माण समिति के गठन की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनता के पैसे से चलने वाले कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
साय सरकार का बड़ा फैसला, जिला निर्माण समिति के गठन का आदेश,
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से पुलिस ने 27 लाख की अवैध शराब पकडी है। ये शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी। बताया जा रहा है कि MP की शराब बोतल में छत्तीसगढ़ आबकारी की सील और होलोग्राम लगाकर कोचियों को सप्लाई किया जा रहा था , ये पूरा काम सोनू नेताम नमक व्यक्ति के फॉर्म हाउस में हो रहा था। रोहित उर्फ सोनू नेताम ने यहां पूरा सिस्टम खड़ा कर रखा था। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
MP की शराब बोतल में छत्तीसगढ़ आबकारी की सील
छत्तीसगढ़ मेंमंगलवार से शराब सस्ती हो गई है। आबकारी विभाग के मुताबिक रिटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में ग्राहकों को 20, 40,150, 200 और 300 रुपए तक कम कीमतों में शराब बेचीं जा रही है । बार में भी शराब के दाम घटे हैं। वही प्रदेश के 5 टोल प्लाजा पर टोल टैक्स 5 रुपए से 15 रुपए तक बढ़ोतरीकर दी गई है । अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में शराब ₹300 तक सस्ती, टोल ₹15 तक महंगा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर शराब नीति को लेकर कहा कि, अंग्रेजी शराब दुकानों में देशी शराब बेची जा रही है, जिससे राज्य में शराब बिक्री का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिससे दुकानें दोगुनी हो गई है।उन्होंने यह भी कहा है कि प्रीमियम शराब दुकानों के माध्यम से नई व्यवस्था लागू की जा रही है। शराब दुकान खोलने के लिए सरपंचों पर दबाव बनाकर जबरन एनओसी ली जा रही है, जो लोकतंत्र की हत्या के समान है।
भूपेश बोले-शराब दुकानों को साय सरकार ने डबल किया
छत्तीसगढ़ के कोरबा में छह दिन से लापता व्यवसायी की लाश हसदेव नदी में मिली। नदी के ऊपर पुल में कुछ दिनों पहले लावारिस हालत में बाइक और चप्पल मिले थे।दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवारी बाजार निवासी दीपक राठौर फेरी लगाकर और गांव-गांव या फिर बाजार में जाकर गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम और खरीदी बिक्री का व्यवसाय करता था।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है
हत्या या आत्महत्या: 6 दिन बाद लापता व्यवसायी की मिली लाश
स्टॉकिस्ट और ज्वैलर्स की खरीदारी के चलते सोने के दाम में भारी उछाल आया। मंगलवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 2,000 रुपये बढ़कर 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह सोने में दो महीने में किसी एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। हालांकि, सोने के उलट चांदी 500 रुपये टूटकर 1,02,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई। शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों ने सोने में निवेश करना बेहतर समझा। विदेशी बाजारों में भी सोने में तेजी रही
सोना एक झटके में 94,000 रुपये के पार,
IPL 2025: पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन प्रभसिमरन, अय्यर और नेहाल के ताबड़तोड़ अंदाज के दम पर पंजाब ने 17वें ओवर में ही जीत हासिल की. उन्होंने लखनऊ को 8 विकेट से हराया.
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को घर में घुसकर अदब से रौंदा,

