Homeछत्तीसगढ़स्टील स्क्रैप हेराफेरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

स्टील स्क्रैप हेराफेरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। ट्रक से लाखों रुपये का स्टील स्क्रैप गायब करने के मामले में चिल्फी थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि ट्रक में लोड स्टील स्क्रैप की हेराफेरी कर लाखों रुपये के माल को गायब किया गया था। । इस मामले में चिल्फी थाना पुलिस ने चौथे आरोपी पवन राजपूत को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2022 से फरार चल रहा था। चिल्फी थाना पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2022 को ट्रक क्रमांक RJ-05-GB-5730 में हरियाणा के रोहतक से 33.290 मीट्रिक टन लोहे का स्क्रैप लोड कर ओडिशा के कलिंगा नगर भेजा जा रहा था। रास्ते में चिल्फी घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। जांच के दौरान ट्रक में लोड स्क्रैप की पूरी मात्रा गायब मिली। इसके बाद कंपनी मालिक की शिकायत पर चिल्फी थाने में मामला दर्ज किया गया।

जांच में पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से ट्रक को घाटी में गिराकर स्क्रैप गायब करने और उसे बेचने की योजना बनाई थी। इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चौथे आरोपी पवन राजपूत को मथुरा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर कबीरधाम लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments