कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
तिल्दा-नेवरा।देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर तिल्दा-नेवरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के विकास और राष्ट्रीय एकता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। ऐसे महान व्यक्तित्वों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुनील सोनी, नीरज राठी, गोवर्धन यदु, दिलीप देवांगन, लाला शर्मा, कैलाश गांधी, ओंकार पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

