Homeछत्तीसगढ़स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़...

स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने के बाद स्मृति ईरानी अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भाजपा के विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने सादगीपूर्ण तरीके से किया। वे सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगी। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी छत्तीसगढ़ पहुंचे। दोनों नेता 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ कुल 12 बैठकों में शामिल होंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी की भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक निर्धारित है। इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, आगामी रणनीति और प्रदेश में भाजपा की गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।आज पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग और जिला प्रभारियों, पूर्व विधायकों-सांसदों और पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी। इसके बाद शाम को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी। वहीं, दूसरे दिन विधायकों, सांसदों, मंत्रियों, निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ-साथ विचार परिवार के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।

स्मृति ईरानी के पहले दौरे को प्रदेश भाजपा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगे.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments