SECR ने 22 और 23 मार्च को कई ट्रेनों को किया अचानक रद्द,

बिलासपुर -अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। (SECR) ने अचानक कई ट्रनो को रद्द कर दिया है। जिसके चलते 22 और 23 मार्च को रेल यातायात प्रभावति रहेगा। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रनो को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (22 मार्च) को रायपुर-बिलासपुर -रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुरमेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।इसके अलावा सोमवार को इतवारी-रायपुर तथा रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।
22 मार्च को झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।



