Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में भगवान झुलेलाल का जन्म उत्सव चेट्री चंड धूम धाम से...

तिल्दा में भगवान झुलेलाल का जन्म उत्सव चेट्री चंड धूम धाम से मनया गया . सुबह बाईक रैली .शाम को भगवान की निकली गई शोभा यात्रा 

तिल्दा नेवरा

तिल्दा सिंधी समाज के द्वारा आराध्य देव भगवान झूलेलाल वरुणावतार का जन्म उत्सव चेट्री चंड शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शाम तक शहर में मेला लगा रहा। इस मौके पर समाज के उत्साही युवको  एवं महिलाओं के द्वारा बाइक रैली निकाली गई मंदिर में आम लंगर हुआ और शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इस मौके पर जोरदार आतिश बाजी की गई ।शुक्रवार को सुबह झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल का जलाभिषेक कर भगवान को नए वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर में भगवान की  विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। आरती में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह 10 बजे झूलेलाल मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाली गईl रैली का नेतृत्व रोशन आहूजा, धनराज खत्री, विकास कोटवानी, जयपाल माधवनी, दिनेश खत्री, विपिन खुब्वानी , करते हुए चल रहे थे।

झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई बाइक रैली का स्टेशन चौक पर व्यापारी संघ के द्वारा आतिशी स्वागत कर मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर कन्हैया थावरानी, शिव निहचलानी एवं समस्त व्यापारी उपस्थित थे। लगभग 2 घंटे तक नगर का भ्रमण करतने के बाद बाइक रैली हेमू कॉलोनी चौक पहुंची जहां कपड़ा मार्केट में स्वागत कर शरबत वितरण किया गया। वेलकम डेली नीड्स के पास भी रैली का स्वागत किया गया। गुरु नानक चौक पर दीपक निहचलानी द्वारा जोरदार स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया।

इसके पहले गुरुवार की शाम समाज की नारी शक्ति के द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई थी। आयो लाल झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए महिलाएं भगवा ध्वज फहराते हुए नाचते गाते चल रही थी। रेली में कोयल निहिचलानी ,अनीता हरिरामानी.सरिता चंदानी .रानी कोटवानी ,एकता गलानी,काजल .नैना रोहरा ,संजना वर्ल्यानी ,भूमि कोटवानी ,प्रियंका वाधवानी,पलक सुखवानी ,कंचन वाधवानी शामिल हुई  रैली का आधा दर्जन स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी.डिम्पल  के द्वारा रैली का स्वागत किया गया। साढ़े 12 बजे झूलेलाल मंदिर में आम लंगर का शुभारंभ हुआ लंगर में 5 हजार से से भी अधिक लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भाजपा के पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल ने भी झूला मंदिर में पहुंचकर भगवान झूलेलाल के चरणों में माथा टेका और चेटीचंड की सिंधी समाज को बधाई दी।
दोपहर 2 बजे बहराणा साहब को सजाया गया। इस दौरान महिलाएं भजनों पर नृत्य कर रही थी। शाम 5 बजे झूलेलाल मंदिर से घोड़े से सजे रथ पर भगवान की मूर्ति विराजित कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गईl शोभा यात्रा के आगे मंदिर के प्रमुख धनराज खत्री, सुरेश बागवानी, वासुदेव थावरानी, रमेश विरानी, पार्षद राजेश कोटवानी, राम पंजवानी ,मोतीलाल हिंदुजाभगवान झूलेलाल के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। पीछे विशाल मछली  की झांकी चल रही थी। युवक. “घोड़े ते आयो मोहिजो लाल” के भजन पर नाचते हुए जयकारा लगाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के स्टेशन पहुंचने पर स्वागत कर शरबत एवं जलपान का वितरण किया गया। दीनदयाल चौक पर भव्य आतिशबाजी की गई आतिशबाजी को देखने हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

शोभा यात्रा में सिंधी डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा वहीं महिलाओं की झूमिर देखते बन रही थी। सिंधी कैंप में श्यामलाल बालचंदानी,सुनील निहचलानी, शैलू खूबचंदानी, हरीश  छाबड़ा, इंद्र लाल बचवानी के द्वारा यात्रा का स्वागत कर जलपान का वितरण किया गया। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत कर शरबत आइस क्रीम एवं मिष्ठान का वितरण किया गया. नेवरा की बड़े तालाब में बहराना साहब की ज्योत का विसर्जन कर अखों पाकर  शह,र प्रदेश ,देश के कल्याण एवं विश्व के में शांति कायम रहने की अरदास की गई. शोभायात्रा में राजकुमार भिखवानी, पार्षद राजेश कोटवानीदीपक मेघानी, मोहन पंजवानी और रमेश रामानी , विजय वाधवानी, पार्षद राजेश कोटवानी विकास कोटवानी वेद प्रकाश कृपलानी राकेश पंजवानी, कन्हैया थावरानी, वीरभान लवानी, सोनू हिंदूजा, मोनू निकलनी संदीप जैसवानी माधव निकलनी आयुष कोटवानी. जतिन बछवानी .कुमार बछवानी. निखिल पॉप्तानी. मोनू .वेदकृपलानी ,अशोक हरिरामानी ,सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए .इस मौके पर तालाब में रेजर लाइट का शानदार प्रदर्शन कर आरती की गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments