छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में नहाने गए 4 युवक बह गए, 3 की मौत,

बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के चंदिया पथरा गांव में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई. शिवनाथ नदी के एनीकट पर 4 दोस्त नहाने गए थे, तभी वे तेज बहाव में बह गए. एक युवक को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया  शाम का बताया जा रहा है.जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो युवक करहुल गांव के निवासी थे, जो अपने दो बिलासपुर के दोस्तों के साथ नदी के किनारे नहाने पहुंचे थे. लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों गहराई में चले गए. उनमें से एक युवक ने बहाव के दौरान एनीकट के पत्थर को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई.

पुलिस के मुताबिक, चारों युवक नदी के बीचो-बीच पहुंच गए थे. अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और तीन युवक गहराई में समा गए. चौथा युवक एनीकट की दीवार से लंबे समय तक चिपककर बैठा रहा और मदद के लिए चिल्लाने लगा. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनते ही रस्सियों और डंडों की मदद से युवक को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. रात की खोजबीन के बाद तीनों युवकों का शव आज दोपहर में बरामद हुआ.

भावेश साहू, तारबाहर,बिलासपुर,मुकेश साहू निवासी करहुल.दुलेश्वर साहू,,निवासी करहुल वहीं, सुरक्षित बचाए गए युवक का नाम युगल प्रकाश साहू है जो तारबाहर बिलासपुर जिले का निवासी है. हादसे के बाद उसे बेहोशी की हालत में  सिमगा से रेफर किया गयाबाद में इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल में जारी है. जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button