Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे का कहर: छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग हादसो में पांच जिंदगियां खत्म.

सूरजपुर\विश्रामपुर-छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह तीन सड़क हादसों नेपांच लोगों की जान ले ली. एक हादसा चंद्रपुर के पास नेशनल हाईवे 4 पर हुआ. जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फट गया और बेकाबू होकर गाड़ी पलट गई जिसमें दो महिला और एक पुरुष की मौत मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल है. वही विश्रामपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया इसी तरह प्रतापपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक पांचों लोग शादी में शामिल होने मनेंद्रगढ़ गए थे। वहां से अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह-सुबह हादसे का शिकार हो गए। घायलों को तत्काल राहगीर और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं विश्रामपुर और प्रतापपुर में एक-एक मौत हुई है।

हीं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घायलों के बयान भी लिए हैं। मृतकों के नाम अभी नहीं आए हैं।

सभी एयरबैग खुल गए, फिर भी नहीं बची जान पुलिस ने बताया कि सुबह-सुबह कोहरा और टायर फटने से गाड़ी पलटी है। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी चकनाचूर हो गई है। सभी एयरबैग खुल गए हैं। इसके बाद भी 3 लोगों की जान नहीं बची। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

2 अलग-अलग हादसे में 2 लोगों की मौत

वहीं विश्रामपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं प्रतापपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। चंद्रभान भस्कर पटेल प्रतापपुर के स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में पदस्थ थे।

हादसे के बाद स्थानीयों लोगों में आक्रोश का माहौल है। मृतकों के परिजनों ने चक्काजाम किया। विश्रामपुर चौक पर करीब 2 घंटे प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button