Homeछत्तीसगढ़रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 53 ट्रेनें रद्द; दो डायवर्ट, दो का...

रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 53 ट्रेनें रद्द; दो डायवर्ट, दो का सफर होगा छोटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नवंबर और दिसंबर में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। वहीं, दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त होगा।
इसका असर बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग समेत विभिन्न रेल मार्गों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। प्रभावित ट्रेनों में बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित
रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कुछ तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ दिनों में राउरकेला स्टेशन पर समाप्त होगी और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला से रवाना होगी। इस दौरान संबंधित रेलखंड पर यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें
रेल परिचालन में बदलाव को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट लेकर स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख और स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 की मदद ली जा सकती है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments