छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नवंबर और दिसंबर में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। वहीं, दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त होगा।इसका असर बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग समेत विभिन्न रेल मार्गों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। प्रभावित ट्रेनों में बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस और हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कुछ तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों के दल के लगातार गांवों में घुसने, फसल बर्बाद करने और मकानों को नुकसान पहुंचाने की खबरों पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने संज्ञान लिया है और वन विभाग व प्रशासन से जानकारी ली है।सूत्रों के अनुसार पसान, कोरबी, मोरगा और आसपास के जंगलों में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लगभग 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथी देर शाम होते ही गांव की ओर रुख कर लेते हैं। इससे ग्रामीणों को रात-रात भर जागकर टॉर्च और ढोल-नगाड़े बजाकर रखवाली करनी पड़ रही है। कई किसानों की खड़ी धान की फसल को हाथियों ने पूरी तरह रौंद दिया है, वहीं कुछ कच्चे मकानों को भी क्षति पहुंची है।
पसान क्षेत्र में 40 हाथियों का आतंक महंत ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर धान खरीदी के विषय में गंभीर आरोप लगाते हुए दिवाली से पूर्व खरीद शुरू करने या किसानों को अग्रिम भुगतान की सुविधा देने की मांग की है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने धान खरीदी की तारीख घोषित न करने को सरकार की सोची समझी बदनीयती करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य के किसान, गरीब और मजदूर दिवाली का त्योहार ठीक से नहीं मना पा रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3,358 रुपये प्रति क्विंटल करने का आग्रह किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के 3,100 रुपये के चुनावी वादे में 258 रुपये की वृद्धि शामिल है। बघेल ने दावा किया कि पिछले साल का 51.50 लाख टन चावल भारतीय खाद्य निगम में अब तक पूरी तरह जमा नहीं हुआ है।
पूर्व सीएम भूपेश की मांग: दिवाली से पहले सरकार धान खरीदी शुरू करे
कोरबा जिले के मोरगा चौकी अंतर्गत केंदई के पास हसदेव पुल से एक आरक्षक के नदी में छलांग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने हसदेव नदी के बीच पुल पर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 14 एमएक्स 1898 को खड़ी कर 25 फीट नीचे नदी में छलांग लगा दी। मौके पर बाइक के ऊपर आरक्षक का मोबाइल, पर्स, पुलिस आई कार्ड और आधार कार्ड मिला है।आरक्षक की पहचान 31 वर्षीय सुनील बेक के रूप में हुई है, जो सरगुजा जिले के थाना प्रेमनगर अंतर्गत तारापुर चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक ने अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर हसदेव नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग: पुल पर मिली बाइक