छत्तीसगढ़

एनीकट में 2 बच्चों की डूबने से मौत:होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गए थे, गहराई में जाने से हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM)में होली खेलने के बाद एनीकट में नहाने के लिए गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। वो अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे। मगर नहाने के दौरान गहराई में चले गए। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

लालपुर गांव के बच्चों की टोली बुधवार दोपहर को तोकपुर हर्राटोला में टीपान नदी पर बने एनीकट में नहाने के लिए गई थी। सभी बच्चे नहा रहे थे। कुछ बच्चे बाहर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान निखिल राठौर(13) और राहुल प्रजापति(14) भी नहाने के लिए एनीकट में कूद गए।

बताया गया कि कुछ देर तक दोनों किनारे की ओर ही नहा रहे थे। मगर अचानक से दोनों थोड़ा आगे बढ़ गए। वहां पर गहराई थी, इस वजह से दोनों को कुछ पता भी नहीं चला और डूबने लगे। इसके बाद दोनों चिल्लाए भी, लेकिन आस-पास के बच्चे जब तक उन तक पहुंचे, वे डूब चुके थे।

इधर, दूसरे बच्चों ने आस-पास के लोगों को तुरंत सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोग अंदर कूदे और दोनों को बाहर निकाला गय। मगर तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चे जंगल के अंदर बने एनीकट में नहाने के लिए गए थे। दोनों गहराई वाली जगह पर चले गए और संतुलन बिगड़ जाने की वजह से डूब गए होंगे। मामले में जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button