छत्तीसगढ़

रायगढ़ में हाथियों का डाल कर रहा है विचरण ग्रामीणों से जंगल ना जाने की सलाह,,

रायगढ़-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के दोनों वन मंडल में हाथी का दल विचरण कर रहा है। होली की शाम 13 हाथी के दल को रोड क्रॉस करते देखा गया हथियो इतनी बड़ी तादात में देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है। धर्मजयगढ़ वन मंडल में दो दिन पहले तक 144 हाथी का दल विचरण कर रहा है। 13 हाथियो को रायगढ़ रोड से क्रोंधा मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते देखा गया।

बताया जा रहा है कि इस दल में छोटे-छोटे शावक भी हैं और काफी देर तक हाथी रोड किनारे ही विचरण कर रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी और हाथी मित्र दल ने लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी करते जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

वायही नहीं रात के समय धर्मजयगढ़ वन मंडल में एक  ढाबा के आगे भी 3 हाथियों का दल देखा गया, जो संतोष नगर की ओर आगे बढ़ रहे थे। जिसकी निगरानी हाथी मित्र दल द्वारा ड्रोन कैमरा से की जा रही है।

.रिपोर्ट के अनुसार तीन दिन पहले धर्मजयगढ़ वन मंडल में 144 हाथी का अलग-अलग दल विचरण कर रहा था। जिसमें नर हाथी की संख्या 42, मादा 71 और 31 शावक शामिल हैं। जिसमें कोरबा वन मंडल की ओर से भी हाथी आए थे। सबसे अधिक हाथियों की संख्या छाल रेंज में देखी गई। इस दौरान 13 किसानों के फसल को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button