Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़पत्नी ने बेटे और माँ के साथ अन्य रिश्तेदारों से मिलकर कर...

पत्नी ने बेटे और माँ के साथ अन्य रिश्तेदारों से मिलकर कर दी पति की हत्या: सभी 5 आरोपी गिरफ्तार …

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ के तिल्दा थाना क्षेत्र में हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने बेटे और माँ के साथ अन्य रिश्तेदारों से मिलकर अपने पति की हत्या कर दी,, .बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीकर बेटे के साथ मारपीट कर घर में झगड़ा करता  था .इससे गुस्साई महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी.बेटे,और सास समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है..इस अंधे कत्ल की गुथी सुलझाने में  थाना तिल्दा नेवरा पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को टीम को सी.सी.टी वी कैमरे खंघालने के साथ खासी मशक्कत करनी पड़ी,.. नमश्कार मे हु अंकितादुबे

1 मई को टीआई सत्येंद्र श्याम को थाने में आकर धर्मपाल भट्ट नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि बेमाता गडरिया नाले  के पास ग्राम साकरा के रहने वाले लक्ष्मण उर्फ राजू की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। खबर मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि मृतक का गला रेता हुआ था । मृतक की पहचान ना हो सके इसीलिए उसके चहरे को कुचलने बजनी पत्थर से वार किया गया था.पत्थर मृतक के चहरे के पास पडा हुआ था..। पुलिस ने लाश को देखते ही मान लिया कि युवक की हत्या की गई है…। मामले की जानकारी टीआई ने अपने आला अफसरो को देकर फॉरेंसिक टीम को भेजने का आग्रह किया । लगभग 2 घंटे के बाद फॉरेंसिक टीम के  साथ  ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट भी मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा कर सबसे पहले लाश  को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की पता साजी शुरू कर दी .इस बीच पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ की, मृतक के कफन दफन के बाद पुलिस टीम ने उनके परिजनों से भी  बारीकी से पूछताछ की।पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का अवलोकन भी किया।

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक राजू भट्ट और उसकी पत्नी व बेटे के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदि था, और शराब पीने के बाद वह झगड़ा भी करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मृतक का जिस दिन शव मिला था, उसके पहले रात को कुछ लोगों के साथ उसने बेमता में शराब पी थी। पुलिस ने जब राजू के साथ शराब पीने वालों की पता साजी की तो उनकी जानकारी नहीं मिल पाई की वो कौन थे। उधर जब पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे से पूछताछ की तो दोनों के बयान अलग-अलग थे । उसके बाद पुलिस के शक की सुई परिजनों के इर्द-गिर्द घूमते रही। जब पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी रोशनी शर्मा और बेटे ऋषि शर्मा से दोबारा पूछताछ की तो दोनों गोल-गोल जवाब देने लगे। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया।टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी एवं पुत्र से कड़ाई से पूछताछ करना प्रारंभ किया रिक्रिएशन ऑफ सीन तथा तकनीकी कडियों की भिन्नता की स्थिति में मृतक की पत्नी एवं पुत्र ज्यादा देर अपने झूठ के सामने नही टिक सके.. और हत्या की कहानी बताना शुरू कर दी..

रौशनी शर्मा ने बताया की उसने अपने पति लक्षमण उर्फ राजू भट्ट की हत्या मा कुसुम शर्मा एवं साथी उमाशंकर शर्मा तथा मुकेश शर्मा के साथ योजना बनाकर अंजाम दिया है  रौशनी शर्मा ने बताया कि मृतक लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट शराब पीने का आदी था प्रतिदिन शराब पीकर उसके तथा उसेक पुत्र के साथ लड़ाई झगड़ा करता था जिससे वह अत्यधिक परेशान रहती थी। इस बात को उसने अपनी माँ कुसुम शर्मा को बताई फिर ऐसा हुआ की  .जिस मां ने बेटी को सुहागिन के रूप में विदा किया था, उसी मां ने बेटी का सुहाग उजाड़ने अपने दामाद की हत्या प्लान बना डाला उसने बेटी और नाती के माद्यम से  मध्यप्रदेश कटनी निवासी उमाशंकर शर्मा एवं मुकेश शर्मा को बुलाया .और  उनके साथ मिलकर मृतक की हत्या करने की योजना बनाई.घटना को अंजाम देने प्लान के मुताबिक उमांशकर शर्मा एवं मुकेश मृतक लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट को ग्राम बेमता ले गये वहां सभी ने मिलकर शराब पी.  मौका पाकर उमाशंकर शर्मा द्वारा मृतक लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट के गले में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दिये तथा उसके चेहरे पर पत्थर पटक दिए ताकि पहचान न हो सके

वारदात  को अंजाम देने के पश्चात् आरोपी उमाशंकर शर्मा एवं मुकेश शर्मा फरार हो गए.. जिनकी पतासाजी करते हुए टीम के सदस्यों ने आरोपी उमाशंकर शर्मा एवं मुकेश शर्मा को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सभी साक्ष्य एकत्रित करते हुएआरोपियों के पास से  हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू.और पथर.जप्त कर लिया. इस हत्या में शामिल मृतक की पत्नी रोशनी शर्मा.पुत्र ऋषि शर्मा सास कुसुम शर्मा,मुकेश शर्मा,उमाशंकर उर्फ़ निक्की शर्मा को  गिरफ्तार किया है..ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्सतिल्दा नेवरा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments