Homeछत्तीसगढ़नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर

नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर

सरगुजा-नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में उदयपुर के पास बीती रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 12.30 बजे हुआ, जब महिला ढाबे से खाना लेकर लौट रही थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र का है

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के अल्कापुरी के पास एमपी ढाबे के सामने रात करीब 12.30 बजे अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे पार कर रही महिला को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। सिर एवं कनपटी में गंभीर चोटें आने से महिला की मौके पर मौत हो गई।

नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस वाहन की टक्कर की तेज आवाज सुनकर ढाबे से लोग बाहर निकले तो महिला खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी। उसे 112 वाहन की मदद से उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ढाबा संचालकों ने बताया कि महिला रात को खाना लेने ढाबे में आई थी।

उदयपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार के कारण हादसे नेशनल हाईवे 130 में तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। रविवार की रात लखनपुर के जनपद कार्यालय में पदस्थ भृत्य महेंद्र दास (33वर्ष) की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वे रात करीब 11 बजे अपने घर लौट रहे थे। वाहन की टक्कर से महेंद्र दास को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भृत्य की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का भी पता नहीं चल सका है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments