Homeछत्तीसगढ़माता-पिता ने 13 साल की बेटी को 5 लाख में बेचा; खरीदार...

माता-पिता ने 13 साल की बेटी को 5 लाख में बेचा; खरीदार ने एटा ले जाकर किया दुष्कर्म,

मां-बाप ने खाने में नशा मिलाकर बेटी को किया बेहोश, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा.

कौशांबी : माता-पिता ने ही 5 लाख रुपये लेकर 13 साल की बेटी को बेच दिया. किशोरी 13 साल की है. वह आठवीं में पढ़ती थी. आरोपी ने एटा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी गई. इसके बाद किशोरी बुआ के घर चली गई. पुलिस ने मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बाल कल्याण समिति ने भी घटना का संज्ञान लिया है.

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (13) आठवीं में पढ़ रही थी. किशोरी का आरोप है कि उसके माता-पिता ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी. इसके बाद वह घर पर ही रहने लगी. पड़ोसी गांव का एक व्यक्ति उसके घर आता-जाता था. उसके साथ एटा का कर्मवीर यादव भी रहता था. 14 मार्च को भी दोनों घर पर आए थे. इस दौरान माता-पिता ने शाम को खाना परोसा. खाने में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई.

पीड़िता के अनुसार उसे होश आया तो वह एटा में कर्मवीर यादव के घर पर थी. कर्मवीर ने उसे बताया कि उसने उसके माता-पिता से 5 लाख रुपये में खरीदा है. कर्मवार उसके साथ दुष्कर्म करता था. अमानवीय व्यवहार भी किया. इसके बाद 16 मार्च की रात को वह किसी तरह मौका पाकर वह वहां से भाग निकली. इसके बाद माता-पिता के पास पहुंची. आरोप है कि माता-पिता फिर से उसे कर्मवीर के पास भेजने लगे. विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई. इसके बाद वह बुआ के घर पहुंची. वहां से करारी थाने में पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई. मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अब जानिए पीड़िता की कहानी उसकी जुबानी : मीडिया को पीड़िता ने बताया कि ‘मैंने भागने की कोशिश की तो कर्मवीर ने दरवाजा बंद कर लिया. किसी तरह वहां से भागकर मैं अपने माता-पिता के पास पहुंची तो उन्होंने पूछा कि तुम कैसे आ गई?. इसके बाद वे कहने लगे कि हमने कर्मवीर से 5 लाख रुपये लिए हैं, तुम वापस उसी के पास चली जाओ. हमने कहा नहीं जाएंगे तो वे जबरन गाड़ी में मुझे बैठाने लगे. घर पर आने वाले पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मेरी पिटाई की गई. फिर हम बुआ के घर चले आए. बुआ को पूरी बात बताई. इसके बाद करारी थाने में गए. दोबार फिर एप्लीकेशन देकर आए. रविवार को मुकदमा लिखा गया’.

मामले में डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद मुकदमा लिखा गया है. पुलिस जल्द ही मामले में कार्रवाई करेगी. वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने बताया कि चाइल्ड लाइन ने घटना का संज्ञान लिया है. मामले में कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है. किशोरी के आगे की पढ़ाई कराई जाएगी.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments