Homeछत्तीसगढ़करवा चौथ पर पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा...

करवा चौथ पर पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, पति ने कर दी हत्या

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन महिला की हत्या से सनसनी, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस पत्नी ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा था, उसी की हत्या हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मुरार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में लिया है। फिलहाल महिला की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments