Homeछत्तीसगढ़कवर्धा;सब्बल से पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार :कोरबा में एक महीने से...

कवर्धा;सब्बल से पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार :कोरबा में एक महीने से लापता युवक का कंकाल जंगल में मिला

कवर्धा-दिवाली आते ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अपराध का ग्राफ बढ़ गया है, पिछले दो तीन दिनों से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला कवर्धा जिले से सामने आया है, जहां एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के सोढ़ा गांव की है। दरअसल, यहां पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साएं पति ने पत्नी की सब्बल से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नेआरोपी पति को गिरफ्तार कर ली है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में एक महीने से लापता 38 वर्षीय सुखसागर का कंकाल जंगल में मिला है। सुखसागर 18 सितंबर से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को सुखसागर के बेटे का बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे। उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। एक्सीडेंट की सूचना पर 18 सितंबर को सुखसागर भी अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में बेटे को देखने के बाद सुखसागर ने घर लौटने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर एक गमछा और कुछ कपड़े मिले, जो पेड़ पर बंधे हुए थे और नीचे कंकाल पड़ा था। परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों के आधार पर नरकंकाल की पहचान सुखसागर के रूप में की। पुलिस को आशंका है कि सुखसागर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। इसी आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

परिजनों ने बताया कि सुखसागर खेती-किसानी का काम करता था और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें से बड़े बेटे का एक्सीडेंट हुआ था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था, लेकिन पूछने पर कभी कुछ नहीं बताता था। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments