Homeछत्तीसगढ़टोहड़ा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 12वीं में 100% रिजल्ट, 10वीं में 99.19%...

टोहड़ा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 12वीं में 100% रिजल्ट, 10वीं में 99.19% सफलता

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोहड़ा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता दिनेश कुमार आडिल के अनुसार कुल 107 विद्यार्थियों में से 90 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 16 द्वितीय श्रेणी एवं 1 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। मेरिट सूची में जीतू वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमकुम वर्मा (91.2%) द्वितीय, चेतना ध्रुव (90.4%) तृतीय, रोशनी वर्मा (89.7%) चतुर्थ एवं सौरभ वर्मा (89.4%) पंचम स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.19 प्रतिशत रहा। कुल 124 विद्यार्थियों में से 74 प्रथम श्रेणी, 47 द्वितीय एवं 2 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 1 विद्यार्थी पूरक आया। लक्ष्मी वर्मा ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गीतांजलि साहू (91.5%) द्वितीय, सानिया वर्मा तृतीय, डिगेश्वर साहू (88.7%) चतुर्थ एवं विनीता (87.3%) पंचम स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य आर. एक्का, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तुकाराम वर्मा, कोषाध्यक्ष हेमचंद वर्मा एवं ग्राम सरपंच रूपेन्द्र वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार टोहड़ा विद्यालय क्षेत्र में पढ़ाई एवं अनुशासन के लिए जाना जाता है। शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं समर्पण का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता हीरालाल सिंह, नौतन साहू, विक्रांत पैकरा, वीरेंद्र वर्मा, प्रतिभा अचारी, कविता वैष्णव, ऊषा एक्का, माहेश्वरी वर्मा, मंजू पैकरा, विद्या वर्मा, तोषण साहू, रेणु सावरकर, अजीत वर्मा, कमल साहू, डोमार वर्मा, रविन्द्र टोप्पो, गिरिजा देवांगन, प्रधानपाठक मनहरण लाल वर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments