Homeछत्तीसगढ़गोवर्धन पूजा पर भक्तिमय हुआ छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेशवासियों...

गोवर्धन पूजा पर भक्तिमय हुआ छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेशवासियों को बधा

भूपेश बघेल के निवास पर भी होगी पूजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पारंपरिक पर्व पर घरों और गोठानों में गोवंश की पूजा-अर्चना की जाएगी। गायों को सजाकर उनकी आरती उतारी जाएगी और सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की उन्नति, खुशहाली और किसानों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर भी आज गोवर्धन पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवंश की पूजा-अर्चना की जाएगी।

गोवर्धन पूजा छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और कृषि परंपरा से गहराई से जुड़ा पर्व है। यह पर्व पशुधन के महत्व और किसानों के जीवन में गोवंश की भूमिका को दर्शाता है।

प्रमुख हेडलाइन: गोवर्धन पूजा की धूम, गोठानों में होगी गोवंश की

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments