सिमगा। नगर पालिका परिषद सिमगा की एल्डरमैन श्रीमती रूखमणि साहू ने अपनी एल्डरमैन निधि से साहू समाज सिमगा को बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सियां भेंट कीं। उनकी इस पहल से समाज की बैठक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
कुर्सियां भेंट किए जाने के अवसर पर नगर साहू संघ के अध्यक्ष कमलेश साहू सहित समाज के वरिष्ठजन विश्वनाथ साहू, मोहन साहू, महेश साहू, लखन साहू, पवन साहू, सोनू साहू, संतोष साहू, गीतांजली साहू, सविता साहू और भूरी साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
समाज को मिली इस सौगात पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती रूखमणि साहू के प्रति आभार जताया। सामाजिक बंधुओं ने समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए इस कार्य की सराहना की।

