Homeछत्तीसगढ़धर्मांतरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, लालच देकर धर्म बदलवाने वालों...

धर्मांतरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, लालच देकर धर्म बदलवाने वालों पर होगी कार्रवाई- टंकराम वर्मा

लालच और दबाव देकर धर्मांतरण कराना गलत- टंकराम वर्मा

धमतरी: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सियासी घमासान जारी है. इस बीच धमतरी पहुंचे राजस्व मंत्री और प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी सूरत में अवैध धर्मांतरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा. किसी भी व्यक्ति पर दबाव बनाकर या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को अपनी इच्छा से धर्म मानने, पूजा-पाठ और रीति-रिवाज अपनाने की आजादी देता है, लेकिन किसी को लालच या दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराना गलत है.हर व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी धर्म को मानने और उसके रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए स्वतंत्र है. लेकिन अगर किसी व्यक्ति पर दबाव बनाया जाता है या किसी तरह का प्रलोभन देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया जाता है, तो यह गलत है.

सरकार ने धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया है और प्रलोभन या दबाव के जरिए धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. हम सभी लोगों से संविधान की व्यवस्था का सम्मान करने और सभी धर्मों की धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करने की अपील करते हैं- टंकराम वर्मा, राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान धमतरी में धर्मांतरण को लेकर जारी विवाद पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. धमतरी में धर्मांतरण को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बयानबाजी और विवाद का दौर जारी है. ऐसे में मंत्री का यह बयान सरकार के रुख को स्पष्ट करता है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments