Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन:पार्षद, मेयर, अध्यक्ष पदों...

छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन:पार्षद, मेयर, अध्यक्ष पदों के लिए भरे जाएंगे पर्चे

रायपुर

छतीसगढ़ में 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज यानी 22 जनवरी से शुरू हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के 10 नगर निगमों. 48 नगर पलिका .122 नगर पंचायत के मेयर. अध्यक्ष.और पार्षद पदों के लिए नामांकन लिए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।नामांकन सुबह 10.30 बजे दोपहर 3 बजे तक होगा।

नाम निर्देशन पत्र जमा करने नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए अलग-अलग रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए गए हैं।रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयो में  निर्देशन पत्र जमा करने एवं नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिन्ह के वितरण करने के लिए व्यवस्था की है।इसी प्रकार तहसील कार्यालय, नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालय में भी नामांकन लेने की व्यवस्था की गई है।

नामांकन प्रक्रिया के शुरू होने के साथ चुनावी शोरगुल भी शुरू हो जाएगा.. ऐसे इस शहर सरकार के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मतदाताओं में जहां खासा उत्साह है वहीं चुनाव लड़ने के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों ने तैयारी कर रखी है .पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी समर्थकों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है

आपको बता दे प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय कि गई है वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 5 लाख से अधिक है, वहां मेयर के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए खर्च किए जा सकेंगे। ऐसे निगम जहां की जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 3 लाख से 5 लाख तक है, वहां मेयर प्रत्याशी अधिकतम 20 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे।

3 लाख से कम जनसंख्या वाली निगम में यह राशि 15 लाख रुपए प्रस्तावित की गई है। इसी तरह नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के चुनाव में जहां जनसंख्या 50 हजार या उससे ऊपर है, वहां 10 लाख और जहां 50 हजार से कम है, वहां 8 लाख रुपए खर्च के लिए प्रस्तावित है।

इसी तरह नगर पंचायतों में अध्यक्ष के चुनाव में खर्च के लिए अधिकतम 6 लाख रुपए प्रस्तावित है। फर्जी मतदान को रोकने के लिए जिला निर्वाचन ने 18 पहचान पत्र तय किए हैं। इसी तरह नगरीय निकाय में मतदाता नोटा विकल्प का भी उपयोग कर सकेंगे। वहीं पंचायतों में होने वाला चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होगा।

आइए अब जानते है  नामांकन से लेकर चुनाव की प्रक्रिया..नगरीय निकाय चुनाव में मतदान 11 फरवरी होगा

निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन आज 22 जनवरी से शुरू होगा   ..स्थान या सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशनऔर मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन भी आज किया जाएगा

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना 22 जनवरी से शुरू होगा  निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी तय की गई है

नाम निर्देशन पत्रों की जांच 29 जनवरी…उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर प्रकाशन करना व चुनाव चिन्हों का आवंटन 31 जनवरीको किया जाएग

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments