रायपुर-छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष 3 लाख 20 हजार 535 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिका शामिल है। इस वर्ष 10वीं के परिणाम में संयुक्त से तीन छात्रों ने अपना स्थान बनाया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस. बालोदा की छात्रा परीरानी प्रधान और न्यू जनरेशन पब्लिक एच.एस.एस., लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकते हैं।
ये हैं 10वीं टॉपर
रैंक 1st – संध्या नायक .गीता जितेंद्र नायक .594 [99.00%] एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुनदा महासमुंद 10वीं…..
1st -परीरानी प्रधान ,यामिनी/ सुशील प्रधान 594(90.00%) एकलव्य इंग्लिश मीडियम एच.एस बलोदा महासमुंद 10 वीं..
1st-अंशुल शर्मा दमयंती/ सूर्यकांत शर्मा.594 [अं99,00%) न्यू जेनरेशन पब्लिक एच एस एस लोरमी मुंगेली10 वीं..
2st -केसरवानी. सरिता/ प्रकाश 593 (98.83%) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कबीरधाम 10 वीं…
2st-रानू सिद्धिमयी साहू. शोभागनी/ स्वरूप साहू,594 (98.83%) एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुदा महासमुंद 10 वीं…
2st-रेणुका प्रधान. तिलोत्तमा/ तुलाराम प्रधान ,593 (98.83%) एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुदा महासमुंद 10वीं
ऐसे चेक कर सकेंगे
- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
- इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

