Homeछत्तीसगढ़साय कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म – गैस नीति 2026 को मंजूरी,...

साय कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म – गैस नीति 2026 को मंजूरी, कई अहम फैसलों पर मुहर”

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है।

साथ ही पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति का तेजी से विस्तार होगा, जिससे शहरी क्षेत्रों में ईंधन व्यवस्था और मजबूत बनेगी।इस पहल से जहां एक ओर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।सरकार का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इसके अलावा कैबिनेट ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है।जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजनांदगांव को आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर आवंटित की जाएगी।

मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से6 लाख 809 व्यक्ति और संस्थाओं को करीब 11 करोड़ 98 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी है।इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को त्वरित राहत और सामाजिक सहयोग प्रदान करना है।वहीं एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों—संजय पिल्ले, आरके विज और मुकेश गुप्तासे जुड़े वर्ष 2019 के पदावनति आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

तो कुल मिलाकर साय सरकार की इस कैबिनेट बैठक में विकास, जनसुविधा, खेल और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं।फिलहाल के लिए इतना ही, देश और प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए देखते रहिए
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments