शिक्षा

चोर को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला.चोरी करने के इरादे से एक मकान में घुसा था

राजधानी रायपुर में एक चोर को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। वह चोरी करने के इरादे से एक मकान में घुसा था। इस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। इसके चलते उसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि, मृतक का नाम राजेश रैला है। आरोप है कि वह 25-26 अगस्त की रात चंदखुरी बस्ती निवासी तुलाराम धीवर के घर में चोरी करने घुसा था। वह मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान परिवार के लोगों की नींद खुल गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और राजेश को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और बेदम पीटा।

रात भर पीटते रहे, सुबह अस्पताल रेफर

थाना प्रभारी रोहित मानेकर ने बताया कि, लोगों ने रात करीब 3 बजे राजेश को चोरी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद सारी रात उसे पीटते रहे। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे पुलिस को पता चला तो वह मौके पर पहुंची। इसके बाद राजेश को छुड़ाकर लहूलुहालन हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने राजेश की हत्या के आरोप में असन्न धीवर, सुनील वर्मा, भानु यादव, लेखु ध्रुव और उत्तम साहू सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ इस मामले में कुछ और आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। राजेश के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button