छत्तीसगढ़

नेशनल हेराल्ड: भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव; फूंका राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला

रायपुर-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेत्तृत्व के आह्ववाहन पर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला मामले में ED द्वारा राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेसियों पर PMLA के तहत चार्टशीट दाखिल किया गया जिसमें 750 करोड़ भ्रष्टाचार घोटाले मे सोनिया गाँधी एवं राहुल गांधी को संलिप्त पाया गया.

जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष श्री फ़नेंद्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में जिला युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ आरंग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव एवं साथ ही राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया एवं उनकी गिरफ्तारी कि मांग कि गयी एवं जिला अध्यक्ष फनेन्द्र वर्मा ने बताया ऐसे सैकड़ो घोटाले केंद्र सरकार मे रहते हुए कांग्रेस ने किये है जिसमे हर एक घोटाले मे राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी संलिप्त है कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्टाचारी नेताओं से संलिप्त पार्टी है जिसका पर्दाफाश हो चूका है इसलिए जनता इनको सभी जगह नकार चुकी है !

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री देवनाथ साहू, श्री गोपाल वर्मा एवं राजा तम्बोली, दिनेश चंद्राकर, सुनील नेभवानी, राकेश सोनकर,ज्ञान प्रकाश चंद्राकर,मुकुंद मेश्राम, गौरव शर्मा, गजेंद्र यादव,वेद प्रकाश देवांगन, महेश यदु, मुकेश वर्मा, दिलराज छाबड़ा, गोयल भट्ट, कान्हा गोस्वामी, लौटन गिलहरे, मुकेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू, पिंटू साहू , हरिशंकर वर्मा, चंद्रकांत वर्मा,विनोद साहू, खुलेश साहू, यशपाल लोधी, प्रफुल साहू, सागर साहू, एवं सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button