Homeशिक्षाछत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, BJP 55 सीटों पर आगे:डॉ. रमन सिंह, प्रबोध...

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, BJP 55 सीटों पर आगे:डॉ. रमन सिंह, प्रबोध मिंज, इंद्र कुमार जीते; 6 मंत्री पीछे, कांग्रेस के 2 विधायक हारे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक 3 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। वहीं सरगुजा में भाजपा का खाता इस बार खुल गया है। लुंड्रा में प्रबोध मिंज ने 25 हजार और रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू ने 15 हजार वोटों से जीते हैं।

अभनपुर सीट से हारने के बाद विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है। उनके अलावा एक और विधायक की हार हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। फिलहाल मतों की गिनती अभी जारी है।

भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में भाजपा 55 सीटों और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। पार्टी में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है।

कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 6400 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी।

सीट मुकाबला आगे/पीछे
पाटन भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) भूपेश बघेल 7471 वोटों से आगे
राजनांदगांव रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) रमन सिंह 30300 वोट से आगे
अंबिकापुर टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा) टीएस सिंहदेव 6400 वोटों से पीछे
सक्ती डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) डॉ. चरण दास महंत 1076 वोट से आगे
लोरमी अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) अरुण साव 23000 वोट से आगे
चित्रकोट दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) दीपक बैज 4100 वोट से पीछे
जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे
कुरुद अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) अजय चंद्राकर 3265 वोट से आगे
रायगढ़ ​​ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) ओपी चौधरी 37739 वोटों से आगे
रामानुजगंज रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) रामविचार नेताम 10 हजार वोटों से आगे।

इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

सीट मुकाबला आगे/पीछे
कोटा रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) अटल श्रीवास्तव 4200 वोट से आगे
कोंटा कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय) कवासी लखमा 2656 वोट से आगे

इन सीटों पर कांटे की टक्कर

सीट मुकाबला आगे/पीछे
रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) बृजमोहन अग्रवाल 125524 वोट से आगे
कोंडागांव मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) लता उसेंडी 5685 वोट से आगे
खरसिया उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा) उमेश पटेल 5634 आगे
बिलासपुर अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस) अमर अग्रवाल 13504 वोट से आगे
आरंग शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments