Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजार आ रहे डीजल टैंक में लगी आग:गोंडा पुलिया के दोनों ओर...

बलौदाबाजार आ रहे डीजल टैंक में लगी आग:गोंडा पुलिया के दोनों ओर का ट्रैफिक ठप,

रायपुर से बलौदा बाजार की ओर जा रहे एक डीजल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। मामला पलारी थाना के गोंडा पुलिया के पास का है। जानकारी के मुताबिक रात लगभग 9 बजे टैंकर में आग लगी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण है कि गोंडा पुलिया पर दोनों तरफ के रास्ते बंद हो गए जिसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं ।आग कैसे लगी इसका अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए दमकल की टीम को रवाना किया।

डीजल से भरे टैंकर में आग लगने के कारण बड़ा हादसा होने की संभावना को देखते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई वही  पुलिस भी लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील करती रही और प्रभावित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न करने की सलाह दी गई है।  घटनास्थल पर फंसे यात्री बेहद परेशान ग घंटों से जाम में फंसे रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments