रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है आवारा कुत्तों के हमले की आए दिन खबरें आती रहती हैं…मंगलवार को रायपुर के साईं नगर में एक कुत्ते ने 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया कुत्ते के हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कुत्ता कैसे बच्ची पर हमला करता है हालांकि वहां मौजूद एक युवक ने कुत्तों को मौके से भगाया और बच्ची को बचा लिया।
आवारा कुत्ते ने 8 साल की बच्ची पर हमला किया तो बच्ची ने शोर मचाया तभी पास खड़ा एक युवक पहुंचा और कुत्ते को भगाया जिसके बाद बच्ची की जान बची। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची सड़क के किनारे कहीं जा रही थी इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची जमीन में गिर गई। इस दौरान कुत्त्ता उसे काटता रहा।
जिस बच्ची को कुत्ते ने काटा है, उसका नाम अंजलि है। परिजनों ने बताया कि वह साईं नगर के काली मंदिर गली में रहते हैं बच्ची खाने का सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्ची के हाथ पर कुत्ते के काटने के निशान बन गए हैं। परिजन उसे मेकाहारा अस्पताल लेकर गए और इंजेक्शन लगवाया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ्य है…। यह पहला मौका नहीं है जब किसी आवारा कुत्ते ने हमला किया हो। इससे पहले भी कुत्ते कई बार आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर चुके हैं अवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत नगर निगम लोग कर चुके है बावजूद कार्रवाई करने के लिए टीम नहीं आती है। ।

