छत्तीसगढ़

कोरबा में LiVE सुसाइड: महिला ने ट्रेलर के नीचे कूदकर की आत्महत्या,CCTV मैं हुई कैद, वीडियो हो रहा है वायरल

कोरबा: उर्जाधानी कोरबा में आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। पहले इसे सड़क दुर्घटना समझा जा रहा था लेकिन CCTV कैमरे के फुटेज ने हर किसी को हैरान कर दिया है। महिला की मौत कोई सड़क हादसा नहीं बल्कि सुसाइड था।

CCTV वीडियो में महिला बैंक से पैसे निकालकर बाहर आते हुए दिखाई दे रही है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे आकर महिला की हुई मौत दुर्घटना से नही हुई थी बल्कि महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकरआत्महत्या कर ली थी। महिला बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी।और जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेलर उसके सामने से गुजरा महिला ने उसके नीचे छलांग लगा दी जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.और यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना पाली थाना क्षेत्र की है।हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। महिला के पति के 3 साल पहले मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, कला बाई (43) ग्राम बांधाखार के कियोस्क बैंक से पैसे निकालने आई थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके सिलयारी ​​​​​​गांव में रह रही थी। पैसे निकालने के बाद महिला बाहर निकली। इस दौरान वह दीपका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूद गई। ट्रेलर महिला के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने फौरन घटना की सूचना पाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।महिला सुबह बैंक जाने के नाम से घर से निकली हुई थी। पुलिस के द्वरा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी पड़ताल की जा रही है।आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button