छत्तीसगढ़

तुला और कुंभ समेत तीन राशि वालों के लिए नया काम रहेगा शुभ, पढ़ें 01 जून का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपकी किसी नए काम की शुरुआत करने की आदत आपको समस्या दे सकते हैं, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी के साझेदार बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ अन्य लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और व्यापार में भी आपको कोई नया अनुबंध मिल सकता है, लेकिन आपके घर परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के होने से आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने कामों के प्रति पूरी मेहनत व लगन से जुड़े रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। माताजी की सेहत में गिरावट रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।
मिथुन 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा और आप अपने कामों के प्रति गंभीरता से सोच विचार करें, नहीं तो आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा और विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया, तो उसमें उन्हे सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी योजना में धन लगाने से पीछे नहीं होना है और आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। भाई या बहन से की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button