Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन आयोजित किया। उन्होंने उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए जरूरतमंदों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। मुख्यमंत्री ने तीन जरूरतमंदों को कुल 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक तत्काल प्रदान किए।रायपुर से मोहम्मद आरिफ अपने सात वर्षीय बेटे मोहम्मद आवान के उपचार के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि आवान ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित है। उसकी नियमित थेरेपी पर प्रतिमाह लगभग 40 हजार रुपये का खर्च आता है। दुर्घटना के बाद उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है, जिससे खर्च उठाना कठिन है। मुख्यमंत्री साय ने उनकी व्यथा सुनकर आवान की थेरेपी के लिए 40 हजार रुपये का चेक दिया। उन्होंने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सहायता से परिवार को बच्चे की थेरेपी जारी रखने में मदद मिलेगी। यह पहल जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बनी।
 ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने CM साय ने मौके पर की पहल

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर चाकूबाजी की गंभीर वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू युवक की पीठ में जा धंसा। वारदात के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, युवक पर बाइक सवार युवकों ने अचानक हमला किया और चाकू से वार कर दिया। हमले में चाकू युवक की पीठ में फंस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना अपोलो अस्पताल चौक के पास की है। युवक की पहचान ईश्वर गोंड के रूप में बताई गई है। वह रात करीब 11:30 बजे बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था, तभी आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसे रास्ते में रोककर हमला कर दिया। घायल युवक किसी तरह वहां से निकलकर घर के पास पहुंचा, जहां पीठ में चाकू फंसा देखकर परिजन घबरा गए। उसे तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया।

बिलासपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पीठ में धंसा चाकू
रायपुर में दुर्लभ दो मुहा  रेड सैंड बोआ सांप मिला.जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू किया गया .उसे सुरशित पकड़कर कर जंगल में छोडा गया  वन विभाग का कहना है कि  इस सांप को रेड सैंड बोआ प्रजाति का के नाम से जाना जाता है , जो जहरीला नहीं है. इसकी विशेषताओं को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी तस्करी की जाती है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह सर्प भारत के कुछ ही क्षेत्रों में पाया जाता है और इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपये तक होने की बातें कही जाती हैं.अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है.वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई दुर्लभ वन्यजीव या सर्प दिखाई दे, तो तुरंत विभाग को सूचित करें. विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी सर्प या अन्य वन्यजीव को पकड़ने या छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें.
रायपुर में करोड़ों में बिकने वाला रेड सेंड बोआ सांप मिला .रेस्क्यू कर वन में छोड़ा

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम इधर से उधर भेजने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि ये लोग 5 हजार से 15 हजार रुपए कमीशन लेकर अपने बैंक खाते और उनसे जुड़े दस्तावेज दूसरे लोगों को देते थे।इन खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की रकम जमा कर अलग-अलग खातों में भेजी जा रही थी। जांच में खातों से लाखों रुपए का लेन-देन सामने आया है।यह कार्रवाई सुपेला थाना, पुरानी भिलाई थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक पासबुक, ATM कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और दूसरे दस्तावेज जब्त किए हैं।

साइबर-ठगी के पैसे खपाने किराए पर दिए बैंक खाते

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। वार्ड क्रमांक 08 की भाजपा पार्षद चांदनी रोशन दत्ता अपनी 13 दिन की नवजात बच्ची के साथ आमरण अनशन पर बैठी हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे-30 से लगी करोड़ों रुपये की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है।पार्षद का कहना है कि उन्होंने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की दो बार शिकायत की थी। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने नगर पालिका कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया है। पार्षद ने साफ किया है कि जब तक सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटता, उनका अनशन जारी रहेगा। चांदनी रोशन दत्ता ने दौलत राजपूत, नीरज चांडक और अवधेश विश्वकर्मा पर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, नेशनल हाईवे-30 से लगी इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। पार्षद के पास जमीन के शासकीय होने से संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं। उन्होंने अवैध निर्माण और बनाई गई दीवारों को तत्काल हटाने की मांग की है।

13 दिन की नवजात बच्ची को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज गुरुवार को संविधान रक्षा मार्च के तहत रायपुर के गांधी मैदान में विशाल आमसभा की। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, एआईसीसी के सचिव एवं सह प्रभारी हरनाम सिंह, जितेन्द्र बघेल की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ता राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा कि यह मार्च सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि हर छीने गये वोट का हिसाब लेने का शंखनाद है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज वोट रक्षक बनकर खड़ा है। रैली के समापन में अंबेडकर चौक पर संविधान बचाने और देश के नागरिको का मताधिकार को छीनने नहीं देने का संकल्प लिया गया।

 कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च; रायपुर में गूंजा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ का नारा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो में एक युवा यू-ट्यूबरउनसे बुंदेलखंडी अंदाज में बातचीत करता नजर आ रहा है. बातचीत के दौरान युवक ने उम्र को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे. दिग्विजय सिंह ने भी नाराजगी जताने के बजाय मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.वीडियो में युवक कैमरे के सामने दिग्विजय सिंह का परिचय देते हुए कहता है, ‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जी हैं, दिग्विजय सिंह. दिग्गी राजा के नाम से जानो जात. जा देखो तुम 80 साल की उमर में डुकरा बराबर निकरै बुंदेलखंडी में ‘डुकरा’ शब्द का इस्तेमाल बुजुर्ग या बूढ़े व्यक्ति के लिए किया जाता है. युवक की यह बात सुनकर दिग्विजय सिंह जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वह.युवक के कंधे पर हाथ मारते हुए कहते हैं, ‘ए डुकरा काहे कह रहो.’ उनके इस जवाब ने बातचीत को और मजेदार बना दिया.

ये मोड़ा हमें डुकरा कै रओ…’, बुंदेलखंडी युवक की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह का मजेदार जवाब,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments