तीन घंटे तक गूंजती रही गुरुवाणी, भव्य प्रभातफेरी का जगह-जगह हुआ स्वागत, हजारों लोगों ने ग्रहण किया गुरु का अटूट लंगर
तिल्दा-नेवरा । मानवता, प्रेम, भाईचारे और समानता का संदेश देने वाले सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व पर पूरा शहर गुरुवाणी, भजनों और ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब जी की भव्य पालकी, बाजे-गाजे के साथ निकली प्रभातफेरी और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा किए गए स्वागत ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। सुबह से लेकर देर शाम तक धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा, वहीं गुरु के अटूट लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह 5 बजे भाई मोहनदास गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को आकर्षक फूलों से सजे रथ में विराजित कर भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। बाजे-गाजे और गुरुवाणी की मधुर धुन के बीच निकली इस प्रभातफेरी में महिला-पुरुष श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते चल रहे थे। प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंची, जहां कन्हैया थावरानी, शिवा निहचलानी और प्रकाश मेघानी के नेतृत्व में स्टेशन चौक व्यापारी संघ ने आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इसके बाद दीनदयाल चौक और हेमू कॉलोनी चौक पर भी प्रभातफेरी का जोरदार स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। कपड़ा मार्केट से होते हुए गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी पूज्य सिंधी पंचायत भवन पहुंची, जहां सिंधी समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत कर पालकी को पंचायत भवन में विराजित किया।

तीन घंटे तक गूंजे गुरुवाणी के शब्द, अखंड पाठ का भोग
पंचायत भवन में लगभग तीन घंटे तक गुरबाणी और शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालु गुरु की वाणी में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेते रहे। इसके पश्चात अरदास कर अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। इस अवसर पर ,,छमनलाल खूबचंदानी, मोतीलाल हिंदूजा, लक्ष्मीचंद नागवानी हीरानंद हरिरामानी, खेमचंद विरानी, श्यामलाल बालचंदानी, हीरानंद भोजवानी, परमानंद बालचंदानी, रामचंद पंजवानी, इंद्रकुमार हरिरामानी, राजकुमार सुखवानी और अनंदराम बत्रा सहित पंचायत के पदाधिकारी एवं समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अटूट लंगर में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
दोपहर 1 बजे पूज्य सिंधी पंचायत भवन में गुरु का आम लंगर आयोजित किया गया। इसमें सिंधी समाज के साथ अन्य समाजों के हजारों लोगों ने भी पहुंचकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। लंगर के माध्यम से सेवा, समरसता और समानता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर रुमाला साहिब अर्पित किया। भाजपा नेता देवजी पटेल भी आयोजन में पहुंचे। वहीं देर शाम शाम नारंग ने पंचायत भवन पहुंचकर गुरु नानक देव जी के चरणों में शीश नवाया।

आधी रात को मना प्रकाश पर्व, अमृतवेला परिवार ने किया लंगर
प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर अमृतवेला परिवार तिल्दा-नेवरा द्वारा बाबा गुरमुख दास दरबार में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोदडी धाम में गुरु का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात 12 बजते ही बाबा गुरमुख दास दरबार में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमृतवेला परिवार के प्रमुख दीपक निहचलानी भाई साहब ललित विरानी, कृष्ण विरानी, सुंदरलाल पंजवानी, मनोज विरानी, प्रकाश वरलानी, किशोर तेजवानी, मानिक कोडवानी, अमित कुकरेजा, सुनील चंदनानी, कन्हैया थावरानी, प्रशांत थावरानी, हरीश बहेजा, जीतू लालवानी, अविनाश निहिचलानी, राजकुमार जेठवानी, राजकुमार वाधवानी, प्रकाश ज्ञानचंदानी, मनोज निहिचलानी, चेतन बत्रा, दिलीप केसवानी, घनश्याम थावरानी, दिलीप मंगवानी, राजकुमार आहुजा, कैलाश आहूजा, बंटी तेजवानी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नगर कीर्तन यात्रा में दिखी आस्था और एकता की झलक
इसके पूर्व अमृतवेला परिवार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन यात्रा भी निकाली गई थी। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। सफेद परिधानों में सजी महिला-पुरुष संगत के बीच आस्था, एकता और सेवा भावना की अनूठी झलक दिखाई दी। कीर्तन यात्रा में पार्षद ज्योति नागवानी ,सरिता चंदानी, पूजा भोजवानी,वर्षा निह्च्लानी , आंचल खूबचंदानी, सपना निहिचलानी, स्वाति खुबवानी, मीत खुबवानी,हीर केशवानी,भावना वीरानी ,मन्नत वाधवानी.पूजा मोटवानी , कोमल पंजवानी, डिंपल कोडवाणी ,jउषा कुकरेजा, श्रुति, वंशिका, प्राची, गौरी, किरण संतवाणी, गूगल नागवानी, मुस्कान ज्ञानचंदानी, उषा सलूजा, मधु माधवाणी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए।
सिन्धी कैम्प के भाई ढोलू राय के गुरुद्वारे में भी गुरु नानक जयंती श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के तीनों गुरुद्वारों में विशेष सजावट की गई तथा श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को एकता, सद्भाव, सेवा और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। श्रद्धालुओं में पूरे आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

