Homeछत्तीसगढ़आधुनिक उपकरणों से निखरेगा युवाओं का हुनर, संभव स्टील ट्यूब्स ने आईटीआई...

आधुनिक उपकरणों से निखरेगा युवाओं का हुनर, संभव स्टील ट्यूब्स ने आईटीआई तिल्दा को दिया तकनीकी संबल

CSR के तहत वेल्डिंग मशीनें और प्रशिक्षण उपकरण प्रदान, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे युवा

तिल्दा-नेवरा। स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, केसदा ने सराहनीय पहल की है। कंपनी ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) तिल्दा को आधुनिक वेल्डिंग मशीनें एवं आवश्यक प्रशिक्षण उपकरण प्रदान किए हैं। इस पहल से अब प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनके कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं को नई दिशा मिलेगी।

उद्योगों में लगातार बदलती तकनीक और कुशल तकनीकी कर्मचारियों की बढ़ती मांग के बीच कंपनी का यह सहयोग महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से आईटीआई के विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे वे भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं तलाश सकेंगे।

संस्था परिसर में आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के ग्रुप सीएसआर अधिकारी एम.जी.के. मूर्ति एवं प्लांट एडमिन हेड अजय सिंह पुंडीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति  ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उद्योगों का शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में आगे आना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयासों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

संस्था परिसर में आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के ग्रुप सीएसआर अधिकारी एम.जी.के. मूर्ति एवं प्लांट एडमिन हेड अजय सिंह पुंडीर विशेष रूप से उपस्थित रहे।  कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का प्रयास है कि ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन मिलें और वे औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख पंकज कुमार यादव एवं वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षण अधिकारी नितिन कुमार देवतले ने कंपनी प्रबंधन एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की यह पहल उद्योग और तकनीकी शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है। इससे न केवल आईटीआई के प्रशिक्षण की गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के हुनर को रोजगार में बदलने की राह भी आसान होगी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments