विधायक राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद थाने पहुंचे अमित जोगी, पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अमित जोगी सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंचे हैं। विधायक राजेश मूणत द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
मामला सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित विवादित वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है। इस मामले में विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी।
फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
सवाल यह है कि पूछताछ के बाद अमित जोगी को लेकर पुलिस का अगला कदम क्या होगा?

