Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाने में पुलिसकर्मियों पर अवैध शराब बेचने के आरोपी को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद ट्रेनी सब इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।एसपी विजय कुमार पांडेय ने जांच कराई थी। शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों और आरोपी के बीच पैसों के लेन-देन की पुष्टि हुई है। मामले की आगे की जांच नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी गई है।CSP योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि 11 नवंबर को पुलिस को जानकारी मिली थी कि 4 नवंबर 2026 को सारागांव थाने में आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। इसमें गोपाल गोंड़ को आरोपी बनाया गया था।आरोप है कि थाने में पदस्थ ट्रेनी सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र साहू समेत 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने आरोपी को छोड़ने के बदले 1.5 लाख रुपए का लेन-देन किया था। रकम लेने के बाद आरोपी को छोड़ने की बात सामने आई थी।

शराब तस्करी के आरोपी को 1.5 लाख लेकर छोड़ा:SI समेत 6 सस्पेंड,

रायगढ़ जिले के बोतल्दा स्थित अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई 20 साल की युवती से दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया।आरोपियों ने पहले दोनों को धमकाया और मारपीट कर पैसे छीन लिए। युवक पर डंडे से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया था। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों का वीडियो भी बनाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।हालांकि, घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।सक्ती थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव से एक मित्र के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन सक्ती जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों घूमते हुए दोपहर में खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा पहुंच गए।इसी दौरान गार्डन में सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से 2 युवक आए और उन्हें डरा-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल में रखे 1,200 रुपए और उसके दोस्त से 10,000 रुपए लूट लिए। इसके बाद डंडे से युवक के सिर और शरीर पर वार कर उसे बेहोश कर दिया।युवक के बेहोश होने पर दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पिकनिक स्पॉट पर बॉयफ्रेंड संग गई युवती से गैंगरेप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और आम नागरिकों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।पटवारियों के आंदोलन को अब दूसरे कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पटवारियों की मांगों के निराकरण और दंडात्मक कार्रवाइयों को वापस लेने की मांग की जाएगी।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शासन और पटवारी संघ के बीच गतिरोध कब समाप्त होगा? एक ओर पटवारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हैं, तो दूसरी ओर सरकारी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस टकराव के बीच सबसे ज्यादा परेशानी उस आम आदमी को उठानी पड़ रही है, जिसे अपने जरूरी राजस्व कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

कल प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में पटवारियों की आक्रोश रैली

सोना-चांदी के दाम (Gold Silver Rate) में सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में तगड़ी गिरावट आई. जहां वायदा कारोबार में ये दोनों कीमती धातुएं जमकर टूटीं, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गोल्ड-सिल्वर रेट सुबह मार्केट खुलने के साथ ही फिसलना शुरू हुआ और बाजार बंद होने तक ये गिरावट जारी रही. IBJA के मुताबिक, घरेलू मार्केट में चांदी 7700 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हुई, तो 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1500 रुपये कम हो गया. आइए जानते हैं शाम के समय 18, 20 और 22 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट.24 Karat Gold  1,34,971 रुपये/10 ग्राम 22 Karat Gold 1,34,431 रुपये/10 ग्राम 20 Karat Gold 1,23,633 रुपये/10 ग्राम 18 Karat Gold 1,01,228 रुपये/10  ग्राम14 Karat Gold 78,958 रुपये/10 ग्राम जबकि   1 Kg Silver Price 1,70,251 रुपये पर बंद हुआ. यानी एक ही दिन में घरेलू बाजारों में चांदी 7749 रुपये तक सस्ती हो गई.

चांदी ₹7700 सस्ती… सोना 1500 रुपये सस्ता, देखें दिल्ली में शाम के रेट

सरगुजा और सूरजपुर जिले में 6 महीने से दहशत का कारण बना कबरा हाथी अब 17 हाथियों के दल में शामिल हो गया है। सोमवार को 18 हाथियों का दल उदयपुर ब्लॉक के तेंदूटिकरा और सरमा के जंगल में पहुंच गया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के 20 स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।कबरा हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी है। यह हाथी अब तक 19 लोगों की जान ले चुका है। इनमें से 9 लोगों की मौत नवंबर में हुई है।वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अब तक अकेले घूमने वाला कबरा हाथी 17 हाथियों के दल में शामिल हो गया है। शुक्रवार को उसके दल में शामिल होने के बाद से वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को 18 हाथियों का दल तेंदूटिकरा और सरमा के जंगल में पहुंचा।

सरगुजा में कबरा हाथी के कारण 20 स्कूलों की छुट्टी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान में मिली सफलता के बाद अब क्षेत्र में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों की संख्या में कमी की जा रही है। लंबे समय से बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 1,000 से अधिक जवानों को मणिपुर भेजा जा रहा है। जवानों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित करने की यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आने वाले एक महीने के भीतर कुछ और बटालियनों की भी बस्तर से वापसी होने की संभावना जताई गई है। सुरक्षा बलों की इस वापसी से बस्तर में केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी और तैनाती का पूरा स्वरूप बदल सकता है।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने राज्य में सुरक्षा परिस्थितियों में आए इस बड़े बदलाव के संबंध में कहा कि छत्तीसगढ़ में अब केंद्रीय सुरक्षा बलों की पहले जैसी आवश्यकता नहीं रह गई है।

छत्तीसगढ़: बस्तर से मणिपुर भेजे जाएंगे 1,000 से अधिक सीआरपीएफ जवान,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments