छोटे भाई की पत्नी की हत्या का मामला, वारदात के बाद गांव में मचा हड़कंप
कवर्धा। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छोटे भाई की पत्नी की हत्या का आरोप उसके बड़े जेठ पर लगा है। घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या विवाद था, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में विस्तृत जानकारी और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

