कवर्धा। जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला तेंदुए के हमले का है, जहां एक ग्रामीण पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण की जान खतरे में पड़ गई। अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीण ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद किसी तरह वह तेंदुए के चंगुल से बचने में सफल रहा।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार जंगली जानवरों के ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं सामने आने से वनांचल में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों की जान की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी? वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों के हमलों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

