रायपुर। नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार बीच सड़क पर गाड़ी रोककर केक काटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान आतिशबाजी भी की गई।
सरकारी पद पर तैनात अधिकारी के इस तरह सड़क पर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। सड़क पर वाहन रोककर इस तरह का आयोजन यातायात व्यवस्था और आम लोगों की आवाजाही को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, आयोजन के दौरान यातायात बाधित हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से किसी कार्रवाई या आधिकारिक बयान भी सामने नही आया हे ।

