छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर गरबा और धार्मिक संस्कृति से जुड़ी कुछ वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नवरात्रि से ठीक पहले गरबा पासेस के प्रचार-प्रसार के लिए ‘बेगम बगैर बादशाह किस काम का’ गाने पर वीडियो बनाए गए, जिसमें गरबा ड्रेस पहने लड़कियों के सिगरेट पीने और गन कल्चर को दिखाया गया है।इस कंटेंट को लेकर स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने SP ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और आपत्तिजनक वीडियो सौंपीं। इसके साथ ही वीडियो में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।शिकायत के बाद पुलिस ने पांच युवतियों और चार युवकों सहित कुल 9 को गिरफ्तार किया है
गरबा ड्रेस पहनकर लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, बंदूक लहराई 9 गिरफ्तार
रायपुर के आरंग इलाके के बीरबीरा गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में अपने घर में रहने वाले दंपती की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65) और उनकी पत्नी आसबाती (62) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या किसी धारदार नुकीली वस्तु से किए जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।एसीपी रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच बीरबीरा गांव में बुजुर्ग दंपती के शव घर में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
रायपुर में घर में पति-पत्नी की सिरकटी लाश मिली
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर लेटे युवक को कुचल दिया। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। रत्नाबांधा के पास सागर नागरची (21) नशे की हालत में बीच सड़क पर लेट गया था। इसी दौरान कार उसके ऊपर से गुजर गई।कार के नीचे आकर युवक 12 फीट दूर तक घसीटा गया। हादसे में युवक के सिर, सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। एक हाथ पूरी तरह मुड़ गया। चेहरा बुरी तरह कुचल गया था। आसपास के लोगों ने गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
शराब पीकर सड़क पर सोया, ऊपर से गुजरी कार:चेहरा कुचला,
अपनी दमदार एक्टिंग, अलग अंदाज और कड़क आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर दुनिया से अलविदा हो गए, उनका एक भावुक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को गोवा पर्यटन दिवस समारोह में शामिल हुए नाना पाटेकर ने मंच से अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जिंदगी की अनिश्चितता पर बात की थी।इस दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि अगले दिन वे जीवित रहेंगे या नहीं। कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ पारंपरिक संगीत और नृत्य का भी आनंद लिया।उनकी इस बात को अब उनके निधन से जोड़कर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि नाना पाटेकर को अपनी मौत का पूर्वाभास था। उनका बयान जिंदगी की अनिश्चितता को लेकर एक भावुक टिप्पणी भी हो सकता है।
नाना पाटेकर ने 4 दिन पहले कहा था ‘कल रहूं या नहीं’
सूरजपुर के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन के प्रबंधों के चलते तीनों दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई गई।अंबिकापुर जेल में मौजूद कुलदीप साहू को जैसे ही फांसी की सजा सुनाई गई, उसके चेहरे पर तनाव और खौफ साफ नजर आया। सजा सुनाए जाने के दौरान उसके चेहरे के भाव पूरी तरह बदले हुए दिखाई दिए।खास बात यह है कि 29 सितंबर को पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने के प्रयास के मामले में 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद अदालत से बाहर निकलते समय कुलदीप साहू मुस्कुराता हुआ नजर आया था। उस दौरान उसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही थी।लेकिन मां-बेटी हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद उसके चेहरे के भाव बदल गए।
फांसी की सजा सुनते ही कुलदीप के चेहरे पर दिखा खौफ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 20,708 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
दुर्ग में सीएम ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में किसानों का आंदोलन आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरे किसानों के चक्काजाम से रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। आंदोलन के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगने और यात्रियों को परेशानी होने की खबरें सामने आई हैं।
NH-30 पर जोराताल के पास चक्काजाम की सूचना है।चक्काजाम के चलते शहर के प्रमुख रास्तों पर आवागमन प्रभावित होने से आम नागरिकों, यात्रियों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय रिपोर्टों में कुछ निजी स्कूलों में छुट्टी रखे जाने की जानकारी भी सामने आई है।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आंदोलन में हजारों किसान शामिल हुए और बड़ी संख्या में ट्रैक्टर सड़कों पर उतरे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है
कवर्धा में किसानों का महाचक्काजाम, 20 घंटे से सड़कें जाम
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी यानी दीपक पटेल लोधी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है. मानवाधिकार आयोग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक यानी ADG को निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.बता दें, आयोग ने दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत की शिकायत के बाद यह कदम उठाया है. शिकायतकर्ता ने रसिक दुलारी के जीवन और गरिमा के साथ जीने के अधिकार का हवाला देते हुए घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, मृतक के कमरे की परिस्थितियों और अन्य जरूरी सबूतों की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच करने की मांग की है.
संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी मौत का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच
बिलासपुर-चांपा के बीच 16 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलेगी. 20 अक्टूबर तक यह सुविधा मिलेगी. नवरात्रि और नैला दुर्गोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है. बिलासपुर और चांपा के बीच रोजाना तीन फेरे चलेंगे. ट्रेन शाम 4 बजे, 7 बजे और रात 9:50 बजे बिलासपुर से रवाना होगी. चांपा से शाम 5:20 बजे, रात 8:25 बजे और 11:10 बजे वापसी होगी. त्योहारी सीजन में यात्रियों को भीड़ से राहत देने की तैयारी है. जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त मेमू रैक भी रखा जाएगा. जरूरत पड़ने पर तत्काल रवाना किया जा सकेगा. नैला दुर्गोत्सव में छत्तीसगढ़ समेत देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. दुर्गा पूजा के दौरान बिलासपुर, जांजगीर और चांपा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलने से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
नैला दुर्गोत्सव जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है
ये कहानी इटावा की है. एक बच्चा स्कूल में पढ़ने गया है. क्लास में मास्टर साहब हैं. बाकी बच्चे भी हैं. तभी मास्टर साहब की नजर बच्चे के सिर पर पड़ती है. बाल कटे हुए हैं. सिर लगभग गंजा है. मास्टर साहब को न जाने क्या सूझा है कि सिर को तबला समझकर थाप देने लगे. बाकी बच्चे हंसने लगते हैं. वीडियो बनता है.और फिर मास्टर साहब खुद ही उसे फेसबुक पर पोस्ट कर देते हैं. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है. लोग देख रहे हैं. और शिक्षा विभाग ने भी वीडियो देख लिया है. नतीजा ये कि मास्टर साहब की नौकरी..पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.
बच्चे के सिर को तबला समझकर बजाने लगे मास्टर साहब

