Homeछत्तीसगढ़शोएब ढेबर पर 5 हजार का इनाम, विदेश भागने की आशंका के...

शोएब ढेबर पर 5 हजार का इनाम, विदेश भागने की आशंका के बीच लुकआउट सर्कुलर की तैयारी

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली विश्वसनीय सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है। अब उसके विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराने की अनुशंसा किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके लिए रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन की ओर से संबंधित एजेंसी को पत्र भेजे जाने की बात कही जा रही है।
मामला तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 से जुड़ा है। 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से WhatsApp के जरिए धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस जांच में शोएब ढेबर का नाम सामने आया था।

पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। बाद में दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के साथ इनाम की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments