छत्तीसगढ़ के बालोद में युवक ने हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में उस पर एसिड फेंका गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी यश सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बालोद का रहने वाला है और छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ चुका है। पिछले एक-डेढ़ साल से दोनों के बीच अफेयर था। युवक छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे शक था कि छात्रा दूसरे लड़कों से भी बात करने लगी है।मंगलवार शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपियों को बालोद कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। पटेल मैदान के सामने भीड़ ने पुलिस वाहन रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दूसरे लड़कों से बातचीत का शक,दोस्त से एसिड अटैक करवाया
रायपुर पहुंचे कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत। माना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई कांग्रेस नेता स्वागत के लिए पहुंचे।छत्तीसगढ़ के चार दिवसीय दौरे पर आए सुखदेव भगत अगले तीन दिनों में कांकेर, जगदलपुर और दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे। बस्तर में बाढ़ की स्थिति को लेकर सुखदेव भगत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बस्तर में बाढ़ की स्थिति को मुख्यमंत्री को गंभीरता से लेना चाहिए था। वहीं उनके बस्तर दौरे को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
रायपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बेंदलकोना गांव में झोलाछाप डॉक्टर के लगाए इंजेक्शन से युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे इलाज के लिए रायपुर एम्स लाया गया था, लेकिन बेड नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसके बाद परिजन युवक को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा लेकर गए। वहां भी बेड नहीं होने की बात कही गई और मरीज का इलाज नहीं किया।इसके बाद परिजन युवक को वापस कोरबा लेकर आए। 22 सितंबर को हर प्रसाद को फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।
झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, मौत
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 1-0 से महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है. दोनों देशों के बीच अब इस सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार, 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पारी की शुरुआत में अभिषेक शर्मा रोस्टन चेज की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ पर कैचथमा बैठे. इसके बाद अकील हुसैन की गेंद पर संजू सैमसन भी शॉर्ट बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच सीधा गेंदबाज को ही वापस थमा बैठे. शुरुआती झटकों के कारण एक वक्त भारतीय टीम संकट में नजर आ रही थी.
श्रेयस का तूफानी शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया,
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात भूकंप से धरती हिली. उत्तराखंड के सभी जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही.पंजाब-हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में ये कंपन महसूस हुई. https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-ncr-earthquake-richter-scale-ntc-drmt-dskc-2663281-2026-10-06 पंजा…
दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड के सभी जिलों में भी धरती हिली. भूकंप का केंद्र उत्तराखंड काचमोली था. पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में ये झटके महसूस किए गए.नेशनल सेंटर फॉर सीमोलॉजी के मुताबिक, आज रात 10:23 बजे उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे उत्तराखंड के खादून लगा गवाली से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था.
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके,

