Homeछत्तीसगढ़चालक से मारपीट पर भड़का आक्रोश, बलौदा बाजार में थमे बसों के...

चालक से मारपीट पर भड़का आक्रोश, बलौदा बाजार में थमे बसों के पहिए

मारपीट के बाद ड्राइवरों में आक्रोश, ऑटो चालक पर कार्रवाई की मांग

बलौदा बाजार में बस चालक से मारपीट की घटना के विरोध में बस संचालन ठप हो गया। बस चालकों ने घटना के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आरोपी ऑटो चालक पर कार्रवाई की मांग की है।

बस चालकों का कहना है कि बस स्टैंड पर आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने ऑटो चालकों के लिए अलग ऑटो स्टैंड बनाए जाने की मांग भी उठाई है, ताकि बस स्टैंड में व्यवस्था बनी रहे और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बस चालकों के आंदोलन को बस स्टैंड के व्यापारियों ने भी समर्थन दिया। बसों का संचालन बंद होने से बड़ी संख्या में यात्री परेशान नजर आए और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों की तलाश करते रहे।

बस चालकों ने स्पष्ट किया कि मारपीट की घटना पर कार्रवाई और ऑटो स्टैंड की व्यवस्था होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments